चतुर्मास,२२ जुलाई से २९ नवम्बर २००७ रायपुर (छ॰ग॰)
पूज्य साध्वी संवेगनिधी श्रीजी म॰ सा॰ ठाणा आठ ने अपनी शिष्याऔं ०१ - पू॰ सा॰ धैर्य निधी श्रीजी म॰ सा॰, ०२ - पू॰ सा॰ बोधिनिधी श्रीजी म॰ सा॰, ०३ - पू॰ सा॰ पर्वनिधी श्रीजी म॰ सा॰, ०४ - पू॰ सा॰ देशनानिधी श्रीजी म॰ सा॰, ०५ - पू॰ सा॰ ध्याननिधी श्रीजी म॰ सा॰, ०६ - पू॰ सा॰ श्रद्धानिधी श्रीजी म॰ सा॰, ०७ - पू॰ सा॰ सुकृतनिधी श्रीजी म॰ सा॰ के साथ शंकर नगर जैन श्री संघ, संदीप जैन भवन में २२ जुलाई से २९ नवम्बर २००७ तक अपनी अमृत-वाणी की वर्षा कर धर्मावलंबियों को लाभांवित किया । श्री विनायक सेवा समिति के सदस्यों ने जोर-शोर से उनके प्रवचनों को समिति के संरक्षकगण आदरणीय श्री अनूपचंद जैन जी एवं पूज्य माताजी श्रीमती गुणमाला जैन जी के आशीर्वाद से समिति के अध्यक्ष एवं संयोजक श्री अनिल जैन जी के कुशल मार्ग-दर्शन में समिति के सचिव श्री राजेश बिस्सा ने अपने साथी स्वयंसेवकों श्री संजय सिंह ठाकुर एवं श्री धनवेंद्र जायसवाल के साथ जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया

















































